बुलंदशहर : आज नगर बुलन्दशहर के कृष्णा नगर स्तिथ बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज व समाजसेवी श्योपाल सिंह ने सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद से उनके दिल्ली आवास पर पहुंचकर सकुशल भेंटवार्ता की। सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद ने अपनी जीवनशैली व जीवन की यादों को गीतों में सजोकर बहुत ही मार्मिकता के साथ में प्रस्तुत किया। संतोष आनंद ने अपने जीवन के संघर्ष परिश्रम और जीवन में सहे भीषण दुखद हादसे को अपनी कविताओं के द्वारा बयां किया।
