अपना शहर

ब्राह्मण महासभा बुलंदशहर ने बुलंदशहर भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल को दिया अपना पूर्ण समर्थन

बुलंदशहर : आज दिनांक 7 मई 2023 को चुनमुन होटल पर निकाय चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण महासभा की एक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ महेश शर्मा सांसद गौतम बुध नगर, सतीश गौतम सांसद अलीगढ़ रहे।*
जय परशुराम के उद्घोष से बैठक की शुरुआत करते हुए डॉ महेश शर्मा सांसद गौतम बुध नगर ने ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को अपनी भूमिका हमेशा निर्भीक रखनी चाहिए।

ब्राह्मणों ने हमेशा सृष्टि को संवारा है, बचाया है, बनाया है। ब्राह्मण समाज सम्मान चाहता है जो कि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण समाज को मान, सम्मान एवं स्वाभिमान हमेशा दिया है। सतीश गौतम सांसद अलीगढ़ ने ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण समाज को बहुत दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक हैं।

अटल बिहारी वाजपेई एवं मदन मोहन मालवीय जी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सम्मान मिला है। जैसे चाणक्य ने एक साधारण व्यक्ति को सम्राट अशोक बनाया था इसी प्रकार ब्राह्मण जिधर अपना रुख कर लेते हैं उधर ही सरकार बना देते है क्योंकि ब्राह्मण बुद्धिजीवी हैं।

डॉ महेश शर्मा, सतीश गौतम एवं सतीश शर्मा पूर्व एमएलसी ने ब्राह्मण समाज के सभी बुद्धिजीवी लोगों से बुलंदशहर भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी दीप्ति मित्तल के पक्ष में 11 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी डॉ सतीश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं संचालन संजीव शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, डीके शर्मा, दीपक दुलेरा, विजेंद्र शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र दत्त शर्मा, अजय त्यागी जिला महामंत्री, दीपक ऋषि जिला उपाध्यक्ष, अनुराग तिवारी, जय प्रकाश शर्मा, धनेन्द्र शर्मा, सतीश गौड़, सुधीर शर्मा, राहुल कौशल, सुशील शर्मा, सौरभ पचौरी, शैलेंद्र त्रिवेदी, वर्षा उपाध्याय, रुचि शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा संजय माहेश्वरी आदि सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
नोट- 8 मई 2023 यानी कल को शाम 4:00 बजे नगर भाजपा कार्यालय डीएवी तिराहे से भारतीय जनता पार्टी की एक बाइक रैली निकलेगी जो कि नगर भ्रमण करेगी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेगी।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *