बुलंदशहर : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बुलंद शहर के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने देवी पुरा प्रथम स्थित जिला कार्यालय पर दीप्ति मित्तल नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के समर्थन,स्वागत में एक विशाल जन सभा का आयोजन किया।जिसमे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपने परिवार,मित्रो सहित दीप्ति मित्तल जी के पक्ष में मतदान करने और कराने का निर्णय किया है।
जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिला संरक्षक विनोद चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बुलंद शहर की तरफ से दीप्ति मित्तल जी को समर्थन पत्र सौंपा और विश्वास दिलाया कि हमारे व्यापार मंडल के सभी सदस्य, पदाधिकारी कमल के निशान पर वोट करके आपको ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप विनोद चौधरी जिला संरक्षक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सदर,युगल गोस्वामी जिला मीडिया प्रभारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,मनोज शर्मा उपाध्यक्ष,राज कुमार सैनी,रोबिन सिंह,सुंदर सिंह उपाध्यक्ष, आनंद गिरी,रवि गिरी, डॉक्टर अरुण गिरी, प्रदीप गिरी, चेतन गिरी, मुकेश लोर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज त्यागी, मंजू सिंह, संजू वर्मा, निशू भारद्वाज, भरत गर्ग, सुरेन्द्र गिरी, सुरेन्द्र भाटी पत्रकार, नितिन सोनी, विनय अग्रवाल, मुकुल भाई, ओमवीर शर्मा, गजेंद्र सिंह, मुनेश तितोरिया, सोनू तितोरिया, धर्मेंद्र गिरी, विक्रांत राज सिरोही, राजू चड्ढा, अंश अग्रवाल, इशू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अरुण सिरोही, दिनेश धन्नू, शरद त्रिवेदी, विकास चौहान, दीपक ऋषि, अजय त्यागी, अजय कुमार पूर्व सभासद, सहित सैकड़ों गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
