बुलंदशहर : आज नगर पालिका परिषद बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल जी ने नगर वार्डों में जन संपर्क करते हुए भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की।
इसके अंतर्गत वार्ड नंबर 14 के सभासद चिराग अग्रवाल के साथ में वार्ड नंबर 28 में साथ डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए वार्ड वासियों से भारतीय जनता पार्टी को वोट डालने के लिए आग्रह किया
इस दौरान भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने बताया जिस तरह हमारे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बुलंदशहर की जनता को सीधे जोड़ने का कार्य करूंगी ताकि जनता तक सीधे लाभ पहुंचे और बुलंदशहर की जनता को लाभ पहुंच सके ।
जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में उत्तर प्रदेश में है अगर आप मुझे विजय बनाए ताकि 3 इंजन की सरकार विकास की गति को और बड़ा बना सके और बुलंदशहर की नगर का अच्छे से विकास हो सके। भाजपा सभासद प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन किया
वार्ड नंबर 26 कृष्णा नगर भाजपा सभासद प्रत्याशी सुनील शर्मा के चुनाव कार्यालय का सांसद डॉ भोला सिंह नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल भाजपा जिला अध्यक्ष बागपत प्रभारी हिमांशु मित्तल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया व भाजपा के समर्थन में वोट मांगे इस अवसर पर आज का बुलंदशहर के पूर्व जिला अध्यक्ष बागपत प्रभारी हिमांशु मित्तल अमित भारद्वाज स्वामी परम देव, ध्रुव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी, नगर पालिका चुनाव मीडिया प्रमुख भाजपा अभिनव वर्मा, आदि रहे।
समस्त जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी भाजपा चुनाव संयोजक सतीश चंद शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार धन्नू , गिरिराज सिंह,निकाय सयोजक कमल मकवाना , जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शशी शर्मा, अरुणा,हितेश गर्ग, सिरोही, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मीडिया प्रमुख भाजपा नगर पालिका चुनाव अभिनव वर्मा, राहुल कौशल, विनय सिरोही, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, डम्बर सिंह, सतेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता,आयुष मित्तल,विकास कुमार , लवकुश चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, अनुज चौहान, इंद्रमोहन लोधी, सारिका शर्मा, यश शर्मा , कृष्णा लोधी,सुशील शर्मा, राम कुमार, राजेंद्र, शिव कुमार, सुखबीर, राम अवतार, कपिल, गणेश उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा ने निकाली प्रभात फेरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में आज वार्ड 19 शास्त्री नगर से प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बुलंदशहर के लोकप्रिय सदर विधायक प्रदीप चौधरी एवं सभासद प्रत्याशी पूनम चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, डम्बर प्रधान, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, युवा मोर्चा से जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह पिंटू गुर्जर, जितेंद्र राणा रजत पिंटू गुर्जर मोहित कुमार शुभम शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
