अपना शहर

जनता का सेवक बनकर करूंगी चौमुखी विकास

बुलंदशहर : नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले वार्डों में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने जनसंपर्क करते हुए आयोजित मीटिंग में शिरकत कर डोर टू डोर जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से भाजपा के पक्ष में वोट करने का अनुरोध किया। वार्ड वासियों का भी दीप्ति मित्तल को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। वार्ड वासी ढोल बजाकर फूल मालाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन भी दिया।

नगर पालिका बुलंदशहर की भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने वार्ड नंबर 10 चांदपुर वार्ड 24 अम्बा कालोनी, वार्ड 13 मिलकर वार्डों में जनसम्पर्क किया। नगरपालिका बुलंदशहर की चेयरमैन पद प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने कहा कि जनता की सेवक बन नगर पालिका बुलंदशहर चौमुखी विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी आने वाला समय बुलंदशहर के विकास का साक्षी होगा।
शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे चुनाव कार्यालय चुनमुन होटल पर कालाआम मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कालाआम अध्यक्ष गौरव मित्तल ने की। बैठक में बूथ कार्यकर्ता से लेकर जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में निकाय चुनाव के सह प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, नगर पालिका चुनाव के संयोजक सतीश शर्मा, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज , वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार ‘धन्नु’, गिरिराज सिंह, संजय गुर्जर, नागेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान, दीपक ऋषि,और संजय माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नगर पालिका चेयरमैन पद प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने वोट अपील की और नगर के चहुमुखी विकास का आश्वासन दिया।

जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह,निकाय सयोजक कमल मकवाना , जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शशी शर्मा, अरुणा,हितेश गर्ग, सिरोही, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मीडिया प्रमुख भाजपा नगर पालिका चुनाव शहर अभिनव वर्मा, राहुल कौशल, विनय सिरोही, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, डम्बर सिंह, सतेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता,आयुष मित्तल,विकास कुमार , लवकुश चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, अनुज चौहान, इंद्रमोहन लोधी, सारिका शर्मा, यश शर्मा , कृष्णा ,ुखबीर सिंह लोधी,सुशील शर्मा, राम कुमार, राजेंद्र, शिव कुमार, सुखबीर, राम अवतार, कपिल, गणेश उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा ने निकाली प्रभात फेरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में आज वार्ड नंबर 7 यमुनापुरम से प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ भोला सिंह जी एवं युवा मोर्चा से जिला महामंत्री युवा मोर्चा कृष्ण पाल सिंह जितेंद्र राणा रजत पिंटू गुर्जर मोहित कुमार शुभम शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *