अपना शहर

नगर का चौतरफा विकास रहेगा मेरी प्राथमिकता

बुलंदशहर : नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले वार्डों में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने तूफानी दौरा करते हुए कार्यलयों का उद्घाटन किया और आयोजित मीटिंग में शिरकत कर डोर टू डोर जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से भाजपा के पक्ष में वोट करने का अनुरोध किया। वार्ड वासियों का भी दीप्ति मित्तल को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

वार्ड वासी ढोल बजाकर फूल मालाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन भी दिया। आज शुक्रवार को नगर पालिका बुलंदशहर की भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने वार्ड नंबर 5 विराट फार्म सभासद प्रत्याशी बबिता सिंह, वार्ड 29 हरि एनक्लेव में सभासद पद प्रत्याशी नीरज सिंह के साथ मिलकर वार्डों में जनसम्पर्क किया।

नगरपालिका बुलंदशहर की चेयरमैन पद प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने कहा कि नगर पालिका बुलंदशहर चौतरफा विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी आने वाला समय बुलंदशहर के विकास का साक्षी होगा। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे चुनाव कार्यालय चुनमुन होटल पर अग्रसेन मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अग्रसेन मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने की। बैठक में बूथ कार्यकर्ता से लेकर जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में नगर पालिका चुनाव के संयोजक सतीश शर्मा, सांसद भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार ‘धन्नु’, गिरिराज सिंह, विकास चौहान, दीपक ऋषि, अजय त्यागी और संजय माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन राहुल कौशल ने किया, उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नगर पालिका चेयरमैन पद प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने वोट अपील की और नगर के चहुमुखी विकास का आश्वासन दिया।

जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शशी शर्मा, अरुणा,हितेश गर्ग, सिरोही, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मीडिया प्रमुख भाजपा नगर पालिका चुनाव शहर अभिनव वर्मा, राहुल कौशल, विनय सिरोही, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, डम्बर सिंह, सतेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता,आयुष मित्तल,विकास कुमार , लवकुश चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, अनुज चौहान, इंद्रमोहन लोधी, सारिका शर्मा, यश शर्मा , कृष्णा ,ुखबीर सिंह लोधी,सुशील शर्मा, राम कुमार, राजेंद्र, शिव कुमार, सुखबीर, राम अवतार, कपिल, गणेश उपस्थित रहे।

वार्ड 12 में भाजपा प्रतयाशी के समर्थन में नाम वापस लिया वार्ड 12 की भाजपा प्रत्याशी रिहाना परवीन है। मोदी योगी की नीतियों से प्रभावित होकर रिहाना फारुखी ने अपना पर्चा वापस ले।लिया। रिहाना फारुखी को सांसद डॉ भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी और नगरपालिका चेयरमैन भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

युवा मोर्चा ने निकाली प्रभात फेरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में आज आवास विकास द्वितीय के स्टेडियम से प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल जी एवं युवा मोर्चा से जिला महामंत्री युवा मोर्चा कृष्ण पाल सिंह जितेंद्र राणा रजत पिंटू गुर्जर मोहित कुमार शुभम शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *