उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 मार्च को बुलंदशहर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे संबोधित-

admin

बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने जिला कार्यालय गंगानगर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या आगमन की तैयारी बैठक की। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2024 को आर एन निकुंज हाल नुमाइश मैदान में सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अधिवक्ता, व्यापारी, वकील, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, डॉक्टर, सैनिक, खिलाड़ी, उद्योगपति, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के लोग रहेंगे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारी बैठक करते हुए सभी जिला पदाधिकारी को व्यवस्थात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष एवं सभी जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक देवेंद्र लोधी, लोकसभा सह संयोजक हिमांशु मित्तल, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जयप्रकाश शर्मा, नेमपाल सिंह, एडवोकेट राजवीर सिंह, नागेंद्र प्रधान, शशि शर्मा, अरविंद दीक्षित, कमल मकवाना आदि सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Comment