बुलंदशहर : आज ग्राम छपरावत में वाल्मीकि विकास संघ के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंति के उपलक्ष्य में भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहें।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर ने देश की आजादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में एन०डी०ए० सरकार पूरा कर रही है।
बाबा साहेब के आदर्शो के पथ पर मोदी सरकार गतिशील है। जिस सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए बाबा साहेब ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया, आज वह सामाजिक न्याय, फसाना नहीं हकीकत बन चुका देश के बहुजनों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर की विरासत को जिस तरह से मोदी सरकार बढ़ा रही है, उसे उनके सपनों का भारत बन रहा है।
अम्बेडकर ऐसे भारत का सपना देखते थे, जहां जातीय आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव न हो। जहां आर्थिक और सामाजिक हर क्षेत्र में वंचित तबके को पूर्ण प्रतिनिधित्व मिलें है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय कुमार महरौलिया, मनवीर सिंह उपाध्यक्ष, जोन विवेक महामंत्री उ०प्र०, संजय चौटेले मण्डल उपाध्यक्ष राममूर्ति प्रधान कोषाध्यक्ष, अजय महरौलिया, मयंक सिंह महरौलिया, राकेश प्रधान, सतवीर प्रधान व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।
