अपना शहर

संयुक्त निदेशक ने परखी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हकीकत

  • अभियान को सफल बनाने के दिए अधिकारियों को दिये निर्देश

बुलंदशहर, 12 अप्रैल 2022। मेरठ के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. राजेंद्र सिंह ने जनपद में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का बुधवार को भौतिक सत्यापन किया। संयुक्त निदेशक ने शिकार सीएचसी क्षेत्र के गांव भटौला में अभियान के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। जनपद में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान की प्रगति जानने के लिए बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन के लिए संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह ने जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीके श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर प्रभारी डा. शशि शेखर के साथ ग्राम भटौला में साफ सफाई अभियान का निरीक्षण किया। मंगलवार को खुर्जा के गांव हजरतपुर में संयुक्त निदेशक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भौतिक निरीक्षण किया था, जहां उन्होंने ग्राम प्रधान समिति राशन डीलर व स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने को कहा था।
 
जिला मलेरिया अधिकारी बीके श्रीवास्तव ने बताया- मच्छरों से फ़ैलने वाले रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए इस अभियान के दौरान फॉगिंग एवं नालियों में एंटिलार्वा का छिड़काव, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से किया जा रहा है। इससे संबन्धित विभाग जैसे नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग, बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग और भी विभागो को शामिल किया गया है। 
……….
जनपद में 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जिसको लेकर समीक्षा बैठक की जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मी आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अभियान में स्वच्छता पर विशेष जोर है।

डा. विनय कुमार सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलंदशहर

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *