अपना शहर

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया हेतु तहसील सदर मे रही तैयारियों का जायजा लिया

बुलंदशहर : आज नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए नगर निकाय बुलंदशहर, गुलावठी, औरंगाबाद के लिए नामांकन प्रक्रिया हेतु तहसील सदर में की का रही तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विवेक कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशांत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर गजेन्द्र सिंह, तहसीलदार के साथ निरीक्षण किया।

निर्देशित किया गया कि गुलावठी नगर निकाय के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया तहसीलदार न्यायालय में तथा सदस्य पद के लिए नजारत अधिष्ठान के कक्षों में खरने हेतु व्यवस्था की जाए।

बुलंदशहर नगर निकाय के अध्यक्ष पद हेतु उप जिलाधिकारी न्यायालय तथा सदस्य पद हेतु तहसील के कक्षों में नामांकन प्रक्रिया के लिए व्यवस्था की जाए।

औरंगाबाद नगर निकाय के अध्यक्ष पद हेतु सभागार कक्ष एवं सदस्य पद हेतु कैंटीन हॉल में व्यवस्था की जाए।

निर्देशित किया गया कि नामांकन स्थल पर बैरिकेटिंग, साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाए। आरओ, ए आरओ के बैठने वाले कक्ष ने नामांकन प्रक्रिया हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था, विद्युत पंखे, सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाए।

निर्देशित किया गया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई करायी जाए।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *