बुलंदशहर नगर कार्यालय पर दोनो मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में लोकसभा सांसद प्रत्याशी डॉ भोला सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

admin

बुलंदशहर : आज नगर के डीएवी फ्लाईओवर के पास के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह जी का कार्यकर्ताओं ने सम्मान स्वागत समारोह आयोजित किया गया। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर भोला सिंह,जिला अध्यक्ष विकास चौहान ,नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल महिला जिला अध्यक्ष शशि शर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह लोकसभा चुनाव विधानसभा संयोजक जयप्रकाश शर्मा, अग्रसेन मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी , शहीदे आजम काले आम मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल जी वर्तमान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नरेंद्र नोबेल ने मंच की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सभी के प्यार आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभारी हूं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी बहुत-बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे तीसरी बार बुलंदशहर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही लगातार जीत मिल पाई है और आगे भी लोकसभा चुनाव मैं आप सभी के मार्गदर्शन में ही विशाल जीत होगी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करते हुए सरकार बनाने के लिए सभी जनता आतुर है और सब के साथ सबके विकास के साथ हम जनता का हर कार्य कर रहे हैं आगे भी विकास का पहिया और अधिक तीव्रता से चलेगा और बुलंदशहर लोकसभा में विकास कार्य और भी अधिक होंगे।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया वह कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 मैं ऐतिहासिक मतों से विजई बनाने का आह्वान किया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए एवं जनकल्याण के कार्य को करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। *इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद चौधरी, अभिनव वर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष शोभा सिंह, मंडल महामंत्री लक्ष्मण लोधी ,बसंत लोधी ,उधम कृष्ण प्रताप सिंह उधम, नीरज अग्रवाल , नगर मंत्री संस्कार वर्मा, विपिन पाल तरुण पालीवाल, अमित अग्रवाल अशोक चौधरी ,बिल्लू पंडित भूपेंद्र कौशिक, अमन जैन आदि का विशेष योगदान रहा*

Spread the love

Leave a Comment