बुलंदशहर : आज भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें कुलदीप गुड्डू जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश ने कहा कि किसानों की हर समस्या को उठाया जाएगा किसान देवताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा आज किसान पिछड़ रहा है बेमौसम बरसात होने से किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है जिला अधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि संबंधित अधिकारीगणों व कर्मचारी को आदेश दें की गांव में जाकर किसानों की जो फसल का नुकसान हुआ है उसका सही आकलन करके किसानों के नुकसान का सही मुआवजा दिया जाए।
इस मौके पर कामरान खान प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट सोनू प्रधान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ नईम जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा आदेश कुमार सुरेश प्रजापति जितेंद्र चाहर नरेंद्र राव मनु शर्मा लवी चौहान मिली चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर कुलदीप गुड्डू ने सोनू प्रधान को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बुलंदशहर बनाने पर फूल मालाओं से स्वागत किया वह ढेर सारी बधाइयां दी।
सोनू प्रधान ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझको बड़े भाई कुलदीप गुड्डू व आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा दी गई है उसे भली भांति से निभाऊंगा किसानों का उत्पीड़न शोषण नहीं होने दूंगा कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ दूंगा गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करूंगा।
