अपना शहर

भाजपा जिला कार्यालय पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर का हुआ भव्य स्वागत

बुलंदशहर : आज दिनांक 29 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने जनपद बुलंदशहर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर पर एक बैठक को संबोधित किया। बैठक में मंत्री का जोरदार भव्य स्वागत हुआ

जेपीएस राठौर ने सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून का राज आया है। आज माफिया और अपराधी की हिम्मत नहीं है कि किसी गरीब का घर उजाड़े, गरीब की जमीन जब्त कर ले। माफिया और अपराधी उत्तर प्रदेश से भाग रहे हैं एवं बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग लगा रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अपराधियों की रीढ़ तोड़ दी है। अपने देश की निंदा विदेशों में जिन्होंने की है उन्हें देश की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का इतनी बड़ी संख्या में आने पर हार्दिक आभार जताया। और कहा कि भारत माता को परम वैभव तक मोर्चा नाही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राजौरा, विधायक अनिल शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र लोधी, संजय शर्मा, चंद्रपाल सिंह, मीनाक्षी सिंह, अनीता लोधी, विजेंद्र खटीक, मुंशीलाल गौतम, कोऑपरेटिव के संयोजक डीके शर्मा, कॉपरेटिव के चेयरमैन गिरिराज सिंह, संजय चौधरी, संजय माहेश्वरी, दीपक ऋषि, संजय गुर्जर, दिवाकर सिंह, इंद्रमोहन लोधी एवं सभी जिला पदाधिकारी’ मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *