बुलंदशहर : जनपद के RDPD Girls Degree College में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए NIIT Foundation द्वारा एक विशेष ओरिएंटेशन एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को करियर, सॉफ्ट स्किल्स और रोजगार से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।इस अवसर पर NIIT फाउंडेशन के कॉरपोरेट रिलेशंस एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेशन (कॉलेज कोऑर्डिनेटर) Pratham Kaushik ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि कॉलेज में शीघ्र ही तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल्स आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका नाम “Program in Professional Edge – Career Essentials” है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को इंटरव्यू की तैयारी, HR राउंड को आत्मविश्वास के साथ फेस करना, प्रोफेशनल रिज़्यूमे बनाना, प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करना एवं इंडस्ट्री की अपेक्षाओं को समझने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम छात्राओं के समग्र करियर विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसके बाद उन्हें पूरे भारत में विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल से छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करने का सशक्त माध्यम मिलेगा।ओरिएंटेशन सत्र के साथ-साथ छात्राओं के लिए एक साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को हैकिंग, मालवेयर, सोशल इंजीनियरिंग, फिशिंग, डीपफेक एआई जैसे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वयं को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शीनू चौधरी ने इस उपयोगी और ज्ञानवर्धक सत्र के लिए NIIT फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर कुमकुम वर्मा, अनुराधा राघव,मीनाक्षी शर्मा तथा संचालन कर रही हिमानी शर्मा भी उपस्थित रहीं।
आरडीपीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में NIIT फाउंडेशन द्वारा करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन
