NSUI के अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ को हाउस अरेस्ट किया गया

बुलंदशहर : में मनरेगा बचाओ आंदोलन में भाग लेने हेतु अपने साथियों के साथ लखनऊ जाने के लिए निकले NSUI के अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ को प्रशासन द्वारा उनके निवास पर ही रोक दिया गया तथा घर पर ही बंधक बना लिया गया। उन्हें आंदोलन में शामिल होने से जबरन रोका गया, जिसे लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन बताया जा रहा है। सचिन वशिष्ठ ने कहा कि सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर पहुँच चुकी है। लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का खुलेआम हनन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन में जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और मजदूरों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियाँ अपना रही है, जबकि युवाओं और छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। गरीब-मजदूरों की लड़ाई जारी रहेगीसचिन वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस और NSUI हर परिस्थिति में गरीबों, मजदूरों और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार चाहे जितना दमन कर ले, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मनरेगा को समाप्त करने या कमजोर करने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा और इसे बहाल कराकर रहेंगे। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *