बुलंदशहर : में आजाद समाज पार्टी काशीराम जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष प्रधान भूपेंद्र सिंह लोधी व एडवोकेट जिला प्रभारी प्रियंका गौतम ने गांव ढांकर खुर्जा विमलेश सिंह सागर को महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष पद पर मनोनीत किया और सभी लोगों ने माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी वहीं नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमलेश सिंह सागर ने कहा कि हम आजाद समाज पार्टी के काशीराम राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की नीतियों व विचारधाराओं पर कार्य करेंगे जिलाध्यक्ष प्रधान भूपेंद्र सिंह लोधी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पर कार्य करेंगे संगठन को मजबूत करेंगे और महिलाओं को पार्टी में अधिक से अधिक जोड़ेंगे वहीं जिला पंचायत व 2027 की विधानसभा चुनाव में भी महिला मोर्चा पार्टी के लिए मजबूती के साथ कार्य करेगी
आजाद समाज पार्टी काशीराम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी विमलेश सिंह सागर
